{"_id":"6a947b442c5e25e6b9022ee7","slug":"deliberations-on-issues-at-the-rwas-annual-general-meeting-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78725-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरडब्ल्यूए की वार्षिक आम सभा में समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरडब्ल्यूए की वार्षिक आम सभा में समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन
बंदरों के बढ़ते आतंक और पार्कों में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी का मुद्दा उठा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-46 की रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सेक्टर में बंदरों के बढ़ते आतंक और पार्कों में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
महासचिव आरके पंत ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय और लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने सेक्टरवासियों से आरडब्ल्यूए के कार्यक्रमों और विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सेक्टर की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
आरडब्ल्यूए प्रधान राजसिंह बैंसला ने कहा कि सेक्टर की छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक धनेश अदलखा का आरडब्ल्यूए को लगातार सहयोग मिलता रहा है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान धर्मबीर खटाना, संरक्षक हीरा लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पाठक सहित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और सेक्टरवासी मौजूद रहे।