{"_id":"6b05db9ba24434a449057c05","slug":"deliberations-on-creating-a-safe-road-network-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86194-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुरक्षित सड़क नेटवर्क तैयार करने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुरक्षित सड़क नेटवर्क तैयार करने पर मंथन
विज्ञापन
डब्ल्यूएलएफ7 के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एशिया लीडरशिप डायलॉग को संबोधित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले वर्षों में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चुनौती और गंभीर हो सकती है। ऐसे में हिमालयी क्षेत्रों में सड़क निर्माण और यातायात को सुरक्षित बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। भविष्य में भूस्खलन से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए सड़क निर्माण से पहले जमीन की वैज्ञानिक जांच, ढलानों की स्थिरता का आकलन और आधुनिक तकनीक से लगातार निगरानी जरूरी होगी।
फरीदाबाद में चल रहे सातवें विश्व भूस्खलन मंच (डब्ल्यूएलएफ7) के दूसरे दिन इस चुनौती से निपटने के लिए विशेषज्ञों ने सुरक्षित और आपदा-रोधी सड़क नेटवर्क तैयार करने पर मंथन किया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एशिया लीडरशिप डायलॉग को संबोधित करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। हर सड़क परियोजना स्थानीय भूविज्ञान, जलविज्ञान और पहाड़ों के ढलानों की स्थिरता को समझने के बाद ही तैयार की जानी चाहिए। इसके लिए आधुनिक तकनीक और दीर्घकालिक निगरानी व्यवस्था को भी अपनाना होगा।
निर्माण के बाद नहीं, पहले से जोखिम पहचानने पर होगा जोर
विशेषज्ञों के बीच इस बात पर जोर दिया गया कि भविष्य में भूस्खलन से निपटने के लिए केवल आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य करना पर्याप्त नहीं होगा। निर्माण से पहले संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करनी होगी। पहाड़ों की मिट्टी, चट्टानों और पानी के बहाव का वैज्ञानिक अध्ययन कर सड़क का डिजाइन तैयार करना होगा। साथ ही संवेदनशील ढलानों की नियमित निगरानी से संभावित खतरे का पहले ही पता लगाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि प्राथमिकता निर्माण से पहले जांच, गति से पहले सुरक्षा और आपदा के बाद कार्रवाई के बजाय रोकथाम को दी जानी चाहिए। सरकार, उद्योग, शोध संस्थानों और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय से ही इस चुनौती का समाधान संभव है। उन्होंने विशेषज्ञों से अपनी सिफारिशें मंत्रालय के साथ साझा करने का आग्रह किया, ताकि उनके अनुभव के आधार पर सुरक्षित और जलवायु-अनुकूल सड़क परियोजनाएं तैयार की जा सकें।
पांच दिन तक चल रहा अंतरराष्ट्रीय मंथन
अमृता विश्व विद्यापीठम की ओर से 23 से 27 नवंबर तक आयोजित डब्ल्यूएलएफ7 में विभिन्न देशों के वैज्ञानिक, इंजीनियर, नीति-निर्माता और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में विश्व बैंक, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और हांगकांग सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस मंच का उद्देश्य भूस्खलन के वैज्ञानिक अध्ययन को व्यावहारिक योजनाओं से जोड़ना और भविष्य में आपदा के प्रति संवेदनशील समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।