फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delhi-Mumbai Expressway will look green

Faridabad News: हरा-भरा नजर आएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

Fri, 23 Jun 2023 06:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway will look green
- मलेरना फ्लाईओवर के ऊपर लगाए गए फूल वाले पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निमार्ण कार्य तेज से चल रहा है। सेक्टर-62 के पास फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद इसे लोगों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर फूलों वाले पौधे लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। गांव चंदावली चौक पर अंडरपास का कार्य पूरा हो गया है। वहीं सेक्टर 62 के पास बने फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। फ्लाईओवर पलवल आने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा गांव जाजरु, कैली गांव जाने वाले लोगों के लिए भी गांव साहुपुरा से होते हुए मलेरना फ्लाईओवर को चार लेन का बनाने के बाद शुरू कर दिया गया है। जिसमें से दो फ्लाईओवर सेक्टर 62 से मलेरना फ्लाईओवर को जोड़ते हैं। वहीं अन्य दो फ्लाईओवर आसपास बने गांव वासियों के लिए लाभदायक हैं। उक्त चार लेन के मलेरना फ्लाईओवर के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों को जहां एक ओर जाम से मुक्ति मिल रही है वहीं दूसरी ओर स्वच्छ हवा भी मिल रही है। उक्त फ्लाईओवर पर रात के समय कोई हादसा न हो उसके लिए स्ट्रीट लाइटों को भी लगा दिया गया है। सभी लाइटें रात के समय जगमगाती हैं।
विज्ञापन


25 हजार पेड़-पौधों से होगा हरा-भरा

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का कार्य तेजी से चल रहा है। सेक्टर 62 और मलेरना फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद आम जनता के लिए खोल दिया गया है। उक्त दोनों पुल के साइड में बनी ग्रीन बेल्ट को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों फ्लाईओवर की ग्रीन बेल्ट पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मिट्टी का कार्य पूरा होने के बाद बरसात के दिनों में पेड़ पौधों को लगाने कार्य किया जाएगा। एक्सप्रेस वे पर करीब 25 हजार पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है पूरी परियोजना
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद से होते हुए राजधानी से जोड़ने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर से केएमपी लूप तक 60 किलोमीटर लंबा कनेक्टर बनाया जा रहा है। यह काम तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर, दूसरा चरण में जैतपुर से फरीदाबाद में मलेरना मोड़ और तीसरे चरण में केएमपी लूप तक काम चल रहा है।



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed