फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delhi-Mumbai Expressway will be completed in Faridabad area in two months

Faridabad News: दो माह तक फरीदाबाद क्षेत्र में पूरा होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

Thu, 15 Feb 2024 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway will be completed in Faridabad area in two months
फोटो
विज्ञापन

दो माह तक फरीदाबाद क्षेत्र में पूरा होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया एक्सप्रेसवे का निरीक्षण
दिल्ली क्षेत्र में दिसंबर 2024 तक दूसरे फेज का कार्य समाप्त होने की बात कही
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य 2025 तक पूरा होने का आश्वासन दिया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। मंत्री ने पल्ला पुल से दिल्ली के कालिंदी कुंज तक एक्सप्रेसवे का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मई-2024 तक फरीदाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने दिल्ली क्षेत्र में दिसंबर 2024 तक दूसरे फेज का कार्य भी समाप्त होने की बात कही। वहीं, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य 2025 तक पूरा होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी रहे।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे सहित राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर फरीदाबाद बाईपास साइट और डीएनडी सोहना राजमार्ग के पैकेज-एक और दो के निर्माण का निरीक्षण किया। यह परियोजना 3565 करोड़ रुपये की लागत से 33 किमी तक फैली है। इसे हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों संग दिल्ली-मुंबई वडोदरा लिंक एक्सप्रेसवे का फरीदाबाद के पल्ला पुल से दिल्ली कालिंदी कुंज तक निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फेज-एक (पीकेजी-एक) की परियोजना जैतपुर पुश्ता रोड के साथ जंक्शन के पास शुरू होती है। यह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 62-65 डिवाइडिंग रोड के जंक्शन पर समाप्त होती है। वर्तमान में यह निर्माणाधीन है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अगस्त 2021 से शुरू हुए इस कार्य की वर्तमान प्रगति 83 प्रतिशत है और मई 2024 तक पूरा होने की संभावना है। दूसरी तरफ, एक्सप्रेसवे के तीसरे हिस्से 62-65 डिवाइडिंग रोड से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) के चौराहे तक का कार्य मई 2023 में पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दिल्ली क्षेत्र का कार्य 73 प्रतिशत पूरा
दिल्ली में पीकेजी-एक डीएनडी महारानी बाग से शुरू होकर खिजराबाद, बटला हाउस और ओखला विहार, यमुना नदी के पश्चिमी तट, नहर पार कॉलोनी और जसोला विहार संरेखण से होकर गुजरता है। यह जनवरी 2022 से निर्माणाधीन है। वर्तमान में कार्य 73 प्रतिशत पूरा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी दिसंबर 2024 तक इस कार्य के पूरा होने की संभावना है।
---
मोहना पर योजना तैयार करें अधिकारी
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मोहना कट की मांग को लेकर पिछले दो माह से चल रहे प्रदर्शन की बात नितिन गडकरी से बताई। मामले का संज्ञान लेते हुए गडकरी ने अधिकारियों से इसका हल निकालने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का हल निकालकर उनको अवगत कराने के निर्देश दिए।

---
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की भी समीक्षा की
केंद्रीय मंत्री ने फरीदाबाद के सेक्टर-62 इंटरचेंज से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की भी समीक्षा की। उन्होंने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य 2025 तक पूरा होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed