{"_id":"617add6bee0b1253dc48cbb5","slug":"delhi-mathura-highway-will-be-illuminated-with-tricolor-light-faridabad-news-noi6130148167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगी लाइट से जगमग होगा दिल्ली-मथुरा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगी लाइट से जगमग होगा दिल्ली-मथुरा हाईवे
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर से गुजर रहा राष्ट्रीय राजमार्ग (दिल्ली-मथुरा हाईवे) अब तिरंगी रोशनी से जगमग होगा। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड जल्द ही नोएडा की तर्ज पर हाइवे स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तीन रंग (केसरिया, सफेद और हरा) की रोशनी की एलईडी लाइट लगवाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मंजूरी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी ने टेंडर जारी कर काम शुरू कर दिया है।
अधिकारियों की मानें तो आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रात में शहर को सुंदर दिखाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की लाइटें होंगी। दिल्ली-आगरा के बीच फरीदाबाद से गुजर रहे छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग को पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रोड के रूप में विकसित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद साथ सेक्टर-28 स्मार्ट रोड को भी तिरंगा रोड बनाया जाएगा। इस योजना पर फरीदाबाद लिमिटेड ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पिछले दिनों स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने हाइवे को तिरंगा रोड बनाने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा था। इसे एनएचआई ने मंजूरी दे दी है। अब स्मार्ट सिटी क्षेत्र में आने वाले हाइवे के हिस्से को तिरंगा रोड के रूप के विकसित करने का काम फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड करेगा। वहीं अन्य हिस्से में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
स्ट्रीट लाइट से जुड़ेगा कनेक्शन
फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि रंग-बिरंगी लाइटों का कनेक्शन स्ट्रीट लाइट के साथ जोड़ा जाएगा। एक खंभे पर चार वॉट की एलईडी लाइट्स होंगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।