फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delhi-Gurugram connection dominates more than NCR

एनसीआर से ज्यादा दिल्ली-गुरुग्राम का कनेक्शन है हावी

Sat, 26 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Gurugram connection dominates more than NCR
फरीदाबाद (मूर्ति दलाल )। कोरोना का घातक स्वरूप का डेल्टा प्लस वैरिएंट जिले में मिल चुका है। हरियाणा का यह पहला मामला है, इसकी पुष्टि जिले के स्थानीय नागरिक में हुई है। इसका संबंध दिल्ली से माना जा रहा है। संक्रमित दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल हुआ। तीन दिन बाद संक्रमित हो गया। ऐसे में दिल्ली में पाए गए कोविड के घातक स्वरूप ने फरीदाबाद में अपने फुट प्रिंट छोड़े हैं। कोरोना की दोनों लहरों में देखे गए ट्रेंड में एनसीआर से ज्यादा दिल्ली और गुरुग्राम का कनेक्शन फरीदाबाद पर हावी दिखा है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम व राजधानी में बढ़ते मामलों को देखते हुए दूसरे कोविड पीक की तैयारियां शुरू की थी। इसका आधार पुराने ट्रेंड को बनाया गया था। अब नए वैरिएंट की पुष्टि के बाद एक बार फिर से विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2020 के आखिरी सप्ताह ने दी थी चेतावनी
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में मामलों का ट्रेंड गुरुग्राम में जैसे रफ्तार पकड़ना शरू हुआ फरीदाबाद में भी इसका असर दिखने लगा था। महज 10 से 12 दिनों में गुरुग्राम में 3300 के करीब मामले आए। वहीं, अक्तूबर माह में कुल 9,299 मरीज आए हैं। फरीदाबाद में भी इसी तरह 10 से 12 दिनों में दो हजार से ज्यादा नए मामले मिले। अक्तूबर माह में यह मामले 6.5 हजार रहे। वहीं, दिल्ली में यह शुरुआत दोनों जिलों की तुलना में पहले ही देखने को मिल गई थी। यह पैटर्न लगातार दो लहरों में दोहराया। ब्लैक फंगस में भी यही पैटर्न सामने आया। अब नए कोविड वैरिएंट के मामले की फरीदाबाद में पुष्टि होते ही पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया है। उधर राज्य स्तर पर इसे लेकर सतर्कता के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अगले दो दिन में बन जाएंगे अस्थायी अस्पताल के पिलर
बीके सिविल अस्पताल में 102 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक नींव के काम में ही काफी मंदी थी। एकाएक काम को तेजी से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। टाटा ग्रुप की ओर से बनाए जा रहे इस अस्पताल का ठेका देख रहे जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि 24 घंटे में पिलर के 50 फीसदी काम पूरा कर लेंगे। नींव भरी जा चुकी है। स्ट्रक्चर के मुताबिक अगले 48 घंटे में पिलर खड़े कर दिए जाएगें। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए यह तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी लहर के हावी होते ही तीसरी लहर की अशांकाओं के अनुमान लगाए जाने लगे। ऐसे में टाटा स्टील कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत यह अस्पताल कराने पर सहमति बनी। सिविल अस्पताल की पुरानी इमारत के पीछे खाली पड़ जगह में यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्राउंड लेवलिंग व बीम भरने का काम पूरा हो चुका है। पिलर खड़े होते ही पहले से तैयार स्ट्रक्चर को यहां पर लाकर इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इस अस्पताल में सभी बेड के साथ ऑक्सीजन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यहां 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने के शुरुआती सप्ताह में अस्थायी अस्पताल का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि बीके सिविल अस्पताल में 102 बेड का अस्पताल बहुत जल्द बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैरिएंट मिलने वाले इलाके में दो दिन होगी घर-घर जांच
डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि बल्लभगढ़ क्षेत्र के जिस शहरी इलाके से हुई है, वहां अगले दो दिन लगातार घर-घर कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि 25 वर्षीय युवक स्वस्थ है। वह मात्र 14 दिन में कोरोना को होम आइसोलेशन में मात दे चुका है। वह आईटी कंपनी में दिल्ली में काम पर भी जा रहा है। शनिवार को उसके घर के पांच में से चार लोगों की सैंपलिंग की गई। एक व्यक्ति बाहर है, उसे टेस्टिंग के लिए बुलाया गया है। नियमानुसार संक्रमित के उपचाराधीन होने पर ही इलाके में कंटेनमेंट जोन बनता है। ऐसे में क्षेत्र विशेष में कंटेनमेंट जोन नहीं बनेगा।

वर्जन-
राजधानी और एनसीआर की परेशानी सीमाओं से जुड़ी हैं। महानगर कहे जाने वाले मुंबई, बंगलुरू में ऐसी ही स्थिति है। बरदपुर बॉर्डर ऐसा इलाका है, जहां से आपको पता ही नहीं कब आप दिल्ली में हैं और कब फरीदाबाद में। ऐसी कई कॉलोनी हैं जो दिल्ली-फरीदाबाद में कॉमन हैं। एनसीआर क्षेत्र होने के कारण यही कनेक्शन गुरुग्राम के साथ भी है। सतर्कता जरूरी है। क्षेत्र विशेष में यह सतर्कता और बढ़ जाती है। - डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
संक्रमण के नए वैरिएंट को देखते हुए जिले में जागरूकता अभियान तेज किए गए जाएंगे। जांच बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। - यशपाल यादव, जिला उपायुक्त
तीन फोटो उपायुक्त यशपाल यादव, सीएमओ रणदीप सिंह, बीके में अस्थाई अस्पताल बनाने की तैयारी करते कामगार
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed