फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deepanshu won a gold medal in Vietnam.

Faridabad News: वियतनाम में दीपांशु ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 30 Jul 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Deepanshu won a gold medal in Vietnam.
विश्व चैंपियनशिप विजेता दीपांशु व अन्य।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वियतनाम में चल रही विश्व स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के दीपांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अंडर-68 किग्रा भारवर्ग में भाग ले रहे दीपांशु की मेहनत के साथ-साथ यहां पर उनकी किस्मत भी मेहरबान रही। उनके एक विपक्षी खिलाड़ी ने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। इसके कारण पहले मुकाबले में उन्हें बिना खेले ही जीत मिल गई।

इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने वियतनाम के ही खिलाड़ी को 14-2 और 13-7 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। यहां उनका सामना हांगकांग के खिलाड़ी से हुआ। दीपांशु ने 7-7, 7-11 और 6-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


इसके बाद फाइनल में उन्होंने कोरिया के खिलाड़ी को 8-6, 5-9 और 15-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता बनने पर उन्हें 300 अमेरिकी डॉलर की विजेता राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। फरीदाबाद की त्यागी ताइक्वांडो अकादमी में अभ्यास करने वाले दीपांशु वियतनाम में आयोजित यह विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले किसे ने भी यह कारनामा नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed