फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deepak murder case Third accused arrested attacked with colleagues on June 26 in NIT

Deepak Murder Case: मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एनआईटी में 26 जून को साथियों के साथ किया था हमला

Sun, 03 Jul 2022 07:02 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 07:02 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि दीपक और उसके दोस्तों ने उनके दोस्तों के साथ मारपीट की थी। रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दीपक के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Deepak murder case Third accused arrested attacked with colleagues on June 26 in NIT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईटी स्थित तीन नंबर पुलिया पर 26 जून की रात को मारपीट से हुई मौत मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर योगवेंद्र सिंह की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान तिलक नगर स्थित ऑटोपिन झुग्गी निवासी अर्जुन उर्फ लाला के रूप में हुई। पुलिस इस केस में दो आरोपी श्याम बाबू तथा संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

 
आरोपी ने 26 जून की रात को अपने 11-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर 35 वर्षीय दीपक पर डंडों से हमला किया था। 28 जून को इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि दीपक का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों से काफी समय से झगड़ा चल रहा था। रंजिश के चलते 26 जून की रात दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गहरी चोट के कारण दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed