{"_id":"68d58ff4e6a6af764b0bea18","slug":"deen-dayal-lado-laxmi-yojana-will-empower-women-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118081-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिलाओं को सशक्त बनाएगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिलाओं को सशक्त बनाएगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना
सार
पलवल में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत हुई, लेकिन लाभार्थी सूची में अपात्र नाम, महिला सरपंच सहित, शामिल पाए गए। समाजसेवियों ने सूची की पुनः जांच और पारदर्शिता की मांग की है।
विज्ञापन
विस्तार
विधायक ने सात उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का शिलान्यास किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिलेगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप भी लॉन्च किया गया है, जिससे महिलाएं अपने मोबाइल से ही पंजीकरण कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जिले के विभिन्न गांवों में सात उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें गांव स्वामीका, दुर्गापुर, फलवाड़ी, अंधोप, बांसवां, गोडोता और देवली शामिल हैं। शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण पर करोड़ों रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर और स्टॉल्स का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार कीट भी वितरित की गईं।
सूची में भारी संख्या में अपात्रों के नाम, महिला सरपंच का नाम भी
हथीन। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए क्रीड विभाग ने जिन परिवारों की महिलाओं, युवतियों को पात्र बताकर सूची घोषित की है। उनमें से अधिकतर योजना की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रही हैं। सूची एक लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की जारी की गई है जबकि सूची में वर्ष में कई-कई लाख रुपये परिवारों की महिलाओं के भी नाम हैं। विभाग ने बिना होम वर्क किए एवं बिना किसी सत्यापन के सूची जारी कर दी है। पावसर गांव में तो महिला सरपंच शाहना का नाम भी पात्रों की सूची में दर्ज है। महिला सरपंच के पति नयूम का कहना है कि उन्होंने इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया। इसके बावजूद उनकी पत्नी का नाम जोड़ा हुआ है। वे योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे। हथीन शहर में जिन 131 नामों की घोषणा की गई है। उनमें से कई परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपए वार्षिक से अधिक है। समाजसेवी मोहम्मद जकरिया ने मांग की है कि पात्रों की वास्तविक सूची बनाने के लिए प्रशासन को फील्ड में उतरना चाहिए।
विज्ञापन
महिलाओं का उत्साहवर्धन किया
होडल। उपमंडल के नागरिक अस्पताल में आयोजित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एवं मोबाइल एप के लॉन्च कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट दिखाया गया। कार्यक्रम में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में उनके बेटे जगप्रिय ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने अवसर पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम बैलीना लोहान ने महिलाओं को योजना और मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।