फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Decomposed body found in a rented room in Anangpur.

Faridabad News: अनंगपुर में किराये के कमरे में मिला सड़ा-गला शव

Thu, 30 Jul 2026 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Decomposed body found in a rented room in Anangpur.
गर्दन पर गहरे कट के निशान, हत्या की जताई जा रही आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के गांव अनंगपुर में किराये के कमरे में सड़ा-गला शव मिला है। गर्दन पर गहरे कट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों को एक कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू इतनी अधिक थी कि लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक के बेटे अरुण को दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरा बाहर से बंद था। इसके बाद तुरंत सूरजकुंड थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो करीब 35 से 40 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में शव की गर्दन पर गहरे कट के निशान और आसपास खून के धब्बे मिले, जिससे तेजधार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन




जांच में सामने आया कि करीब 15-16 दिन पहले मध्य प्रदेश निवासी अनीता नामक महिला ने यह कमरा किराये पर लिया था और आधार कार्ड व मोबाइल नंबर जमा कराया था। मकान मालिक के अनुसार महिला पिछले पांच दिनों से कमरे पर नहीं आई और उसका मोबाइल भी बंद है। मृतक की पहचान अलीगढ़ यूपी निवासी सदाकत के रूप में हुई है। मृतक घरों में वाइट वॉश करने का कार्य करता था। इस घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। पुलिस महिला की तलाश के साथ उसके मोबाइल नंबर, आधार कार्ड के विवरण और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रजाकत की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed