फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dead body of a newborn girl found in the bushes, dogs scratched it

Faridabad News: झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्तों ने नोचा

Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a newborn girl found in the bushes, dogs scratched it
खोखा लगाने वाली महिला की बेटी ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। केसी सिनेमा हॉल के पास झाड़ियों में शनिवार को एक नवजात बच्ची का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला। शव को कुत्तों ने नोचा हुआ था। शव पर एक निजी अस्पताल की स्लिप भी लगी हुई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।

थाना एसजीएम नगर में तैनात जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली की केसी सिनेमा हॉल के पास झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मोहिनी नाम की युवती ने झाड़ियों में शव को देखा और खबर दी। मोहिनी की मां वहीं पर खोखा लगाती है। वह अपनी मां के लिए खाना लेकर आई थी। इस बीच युवती की नजर बच्ची के शव पर पड़ी और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी राजकुमार में बताया कि बच्ची का शव कुत्ते ने नोचा हुआ था। नाल में किसी निजी अस्पताल की स्लिप लगी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्ची का शव लगभग दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आस पास के इलाके में बच्ची के माता पिता की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा बच्ची की पहचान के लिए आशा वर्करों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


चिल्ड्रन होम बिल्डिंग के पालने में रखें बच्चे
अक्सर देखा गया है कि बच्चियों को बोझ समझकर उनको यहां-वहां लावारिस छोड़ दिया जाता है। खासकर गरीब परिवार जिनके यहां कई लड़कियां हो जाती हैं, वह उनको लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। बाल कल्याण समिति ने ऐसे लोगों से आग्रह किया है कि वह नवजात बच्चों को झाड़ियों में या इधर-उधर छोड़ने की जगह एनआईटी स्थित बाल भवन परिसर में बने चिल्ड्रन होम बिल्डिंग के पालने में रखें। इसे प्रदेश सरकार व एनजीओ की ओर से संचालित किया जाता है। पलने में रखे नवजात को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जरूरत मंद परिवार को सौंप दिया जाता है। जिससे नवजात का पालन पोषण सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed