फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dead body of a girl living in consensual relationship found hanging from a tree

Faridabad News: सहमति संबंध में रह रही युवती का पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl living in consensual relationship found hanging from a tree
दो माह पहले परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट डबुआ थाने में कराई थी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजीपुर गांव में युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। वह गांव में ही 2 माह से प्रेमी के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। युवती की मां ने मामले में कोई कार्रवाई कराने से इनकार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गाजीपुर गांव में युवती पल्लवी एक किशोर के साथ रह रही थी। सोमवार शाम लगभग सात बजे उनके पड़ोसी युवक ने किशोर को सूचना दी कि युवती नजदीक स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटकी है। इसकी सूचना पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवती को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। सूचना पर डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पल्लवी करीब दो माह से नाबालिग प्रेमी के साथ में रह रही थी।
विज्ञापन

---
युवती के परिजनों ने गुमशुदगी का दर्ज कराया था मामला
पांच अक्टूबर को युवती के परिवार ने डबुआ थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पांच दिन बाद युवती को पुलिस ने खोज निकाला था। पुलिस के सामने युवती ने बताया कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। इसके बाद से युवती परिवार से अलग प्रेमी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवती की मां ने कार्रवाई से किया इनकार
पुलिस के सामने बयान के बाद पुलिस ने युवती के परिजन को मामले की सूचना दी। साथ ही शव बीके अस्पताल के शवगृह भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवती की मां ने मामले में कोई कार्रवाई कराने से इनकार किया है। उसके बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed