{"_id":"688fb2034fe7aa995c00c21d","slug":"dead-body-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116766-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैंटर में फंसा मिला चालक का शव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैंटर में फंसा मिला चालक का शव, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर बाबरी मोड़ के निकट हाइवे किनारे खड़े एक कैंटर के केबिन में कैंटर चालक का शव फंसा हुआ मिला। जांच के दौरान मृतक चालक की पहचान शिमरनजीत सिंह, निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, शिवेंद्र सिंह निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) ने शिकायत में बताया कि वह एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम के साथ सुबह करीब पांच बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पेट्रोल पंप के पास हाइवे किनारे एक कैंटर खड़ा नजर आया, जिसकी केबिन में ड्राइवर मृत अवस्था में फंसा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।