फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DCP Traffic holds meeting with ACP, DMRC officials of Delhi

Faridabad News: डीसीपी ट्रैफिक ने की दिल्ली के एसीपी, डीएमआरसी अधिकारियों के साथ बैठक

Thu, 10 Aug 2023 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
DCP Traffic holds meeting with ACP, DMRC officials of Delhi
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली पुलिस के मेट्रो की सुरक्षा में तैनात एसीपी कैलाश चंद, डीएमआरसी के एसीपी विजय प्रसाद, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह, सिक्योरिटी इंचार्ज सतबीर व जगजीत, एसीपी ट्रैफिक विनोद, एसएचओ थाना मेट्रो सुरेंद्र शामिल रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि सभी मेट्रो सुरक्षा अधिकारी अपनी ड्यूटी सतर्कता से करें। नियमित रूप से मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी पैनी नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति में व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करें। मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। मेटल डिटेक्टर से नियमित रूप से जांच की जाए। इसके साथ ही उन्होंने फरीदाबाद मेट्रो पुलिस को निर्देश दिए की पुलिस रात-दिन गश्त करे। यदि आपके आस-पास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना, डायल 112 या 9999150000 व्हाट्सएप नंबर पर एवं नजदीकी थाना में सूचना दें।
विज्ञापन

--
बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड टीम ने सेक्टर 12 में चलाया जांच अभियान
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस की तरफ से सेक्टर-12 में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, रिसॉर्ट आदि की जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस का खुफिया विभाग भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे समय पर आपराधिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर सामाजिक शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं। सेक्टर 12 लघु सचिवालय, कोर्ट परिसर, डीसी कार्यालय, डीसीपी कार्याय, एसडीएम कार्यालय, कॉन्फ्रेंस व कन्वेंशन हॉल, सेक्टर 16 सर्किट रेस्ट हाउस आदि की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed