फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DAV Centenary College organized competitions on World Health Day

Faridabad News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

Thu, 09 Apr 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
DAV Centenary College organized competitions on World Health Day
फरीदाबाद डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों ने पेंटिग बनाकर मनाया । 
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) इकाई द्वारा विद्यार्थियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हेतु वैश्विक कार्रवाई विषय पर केंद्रित रहा, जिसका उद्देश्य सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन




कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन ओमिता जौहर और डॉ. अमित शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन




पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में आयुष ने प्रथम, दीप्ति ने द्वितीय और अलिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, मन्नत द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आशु ने पहला, सुष्मिता ने दूसरा और राखी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में पर्यावरण अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नीरज सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों और उनकी सृजनात्मक सोच की सराहना की। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed