{"_id":"66ce1a8ab7855dbdfe07d478","slug":"data-analyst-cheated-of-six-lakhs-on-the-pretext-of-investment-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29846-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डाटा एनालिस्ट को निवेश का झांसा देकर छह लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डाटा एनालिस्ट को निवेश का झांसा देकर छह लाख ठगे
विज्ञापन
शुरुआत में दिया 1500 रुपये का मुनाफा फिर निकालने नहीं दिए पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। एसजीएम नगर में युवती से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करीब छह लाख की ठगी की। वहीं, सेक्टर-24 निवासी व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 58 हजार रुपये ऐंठ लिए। दोनों ही मामलों में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित सुभाष नगर निवासी मानवी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित आर वन आरसीएम कंपनी में डाटा एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है। पांच अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को श्वांग डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एचआर प्रमुख बताया। आरोपी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइड पर रिवॉर्ड प्वांइट पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। व्हाट्सएप पर दिए लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें क्रिप्टो करेंसी से जुड़े एक ग्रुप से जोड़ दिया गया।
इसके बाद छह अगस्त को एक सोनाली नामक युवती ने अमेजन टॉस्क पूरा कर स्क्रीनशॉट शेयर करने के लिए कहा। टॉस्क पूरा करने पर आरोपियों ने उन्हें 1500 रुपये का मुनाफा दिया और फिर टेलीग्राम एप डाउनलोड करवा कर निवेश शुरू करवाया। आरोपियों ने उनके बैंक खाते सहित अन्य दस्तावेज मांगे। जल्द पैसे कमाने के लालच में आकर वह आरोपियों के झांसे में आ गईं। आरोपियों के कहने पर उन्होंने करीब करीब 5.98 लाख रुपये का निवेश कर दिया, लेकिन जब उन्होंने निवेश के पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें टैक्स सहित अन्य बातों में उलझाने लगें। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत दी।