{"_id":"69fb534eba91f2c25604bb41","slug":"dangling-electric-wires-in-nit-5-pose-a-risk-of-accident-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69347-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-5 में झूलती बिजली की तारें बनीं हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-5 में झूलती बिजली की तारें बनीं हादसे का खतरा
विज्ञापन
- शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र में झूलती हुई बिजली की तारें स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन गई हैं। इलाके के कई स्थानों पर तारें नीचे लटक रही हैं, जिससे लोगों को रोजाना भय के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी साबित हो रही है। बारिश और तेज हवाओं के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। मौसम के प्रभाव से तारें और नीचे झूलने लगती हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से जर्जर तारों को बदलकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।
यह समस्या केवल असुविधा नहीं बल्कि बड़े हादसे का संकेत है। - निवासी चंद्रशेखर
समय रहते समाधान नहीं किया गया तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है। - त्रिवेणी शर्मा