फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dalit youth dies in police custody

Faridabad News: दलित युवक की पुलिस हिरासत में मौत

Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dalit youth dies in police custody
- दूसरे युवक पर चाकू से हमला करने का था आरोपी, पुलिस बोली- कंबल का टुकड़ा काटकर लगाई फांसी
विज्ञापन

- परिजनों को आरोप- थर्ड डिग्री के अधिक प्रयोग से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित मॉल ऑफ फरीदाबाद में चाकू से हमला करने के आरोपी दलित युवक अमित की सोमवार सुबह पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि सुबह छह बजे आरोपी अमित ने कंबल का टुकड़ा काटकर सेक्टर-65 स्थित क्राइम ब्रांच की हवालात के रोशनदान में बांधकर फांसी लगा ली। दूसरी तरफ, अमित के परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए हत्या का शक जताया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम सीजेएम की देखरेख में किया गया है। मामले की जांच भी सीजेएम द्वारा की जा रही है।
एनआईटी-2 स्थित मॉल ऑफ फरीदाबाद में शुक्रवार रात गाजीपुर गांव निवासी दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना हुई थी। गांव गाजीपुर निवासी हरीश (34) और अमित कोरी (27) पुत्र ग्यासी कोरी शुक्रवार शाम एनआईटी-2 मॉल में ऑल्टो कार से आए थे। मॉल में घूमने के बाद दोनों में बेसमेंट वन में पैसों को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि अमित ने हरीश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अमित के पेट में चाकू लगा। हरीश का निजी अस्पताल की आईसीयू में उपचार हो रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में उपचार के लिए अमित पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार रात ही अमित को हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच-65 पुलिस उसे हवालात ले आई। यहां अमित से उसके भाई सुमित की मौजूदगी में पूछताछ हुई। सोमवार सुबह अमित की मौत हो गई। इधर, अमित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की थर्ड डिग्री से अमित की मौत हुई है। पिता ग्यासीलाल और भाई सुमित ने बताया कि पुलिस की टीम पांच जुलाई को रात में अमित को घायल अवस्था में ही जबरन बीके अस्पताल से पूछताछ के लिए पीटते हुए अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किराये पर रहता है अमित का परिवार
मूलरूप से पलवल के रैदास गांव निवासी ग्यासी कोरी हरीश के परिजनों की जमीन पर गाजीपुर में पिछले सात आठ वर्ष से रह रहे हैं। ग्यासी, अमित और सुमित अलग-अलग निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं।


---
पुलिस पर अमित की पिटाई का आरोप
पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के आरोपी अमित के भाई सुमित को भी उसके घर गाजीपुर के गांव से हिरासत में लिया था। सुमित ने परिजनों को बताया कि उसके सामने ही क्राइम ब्रांच पुलिस अमित को पीटा था। अमित के पेट में भी चाकू के घाव थे। पेट पर टांके लगे थे, पुलिसवाले टांकों पर ही घूंसे मार रहे थे। अमित के पिता ग्यासी ने बताया कि रविवार शाम को उन्हें भी क्राइम ब्रांच पुलिस उनके पलवल के जाजरू गांव से पूछताछ के लिए ले गई थी।


---
सीजेएम के सामने हुआ पोस्टमार्टम
अमित के शव का पोस्टमार्टम मुख्य न्यायिक अधिकारी संदीप यादव के सामने किया गया। पुलिस हिरासत में मौत होने का मामला होने के कारण सीजेएम ही इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed