{"_id":"69e123b46ac0fecead02c538","slug":"dalal-sports-won-by-four-wickets-defeated-victory-villagers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67711-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार विकेट से जीता दलाल स्पोर्ट्स, विक्ट्री विलेजर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार विकेट से जीता दलाल स्पोर्ट्स, विक्ट्री विलेजर्स को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-74 स्थित दयाल क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को दलाल स्पोर्ट्स की टीम ने विक्ट्री विलेजर्स को चार विकेट से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी को आई विक्ट्री विलेजर्स की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दलाल स्पोर्ट्स ने 29.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य जीत लिया।
विक्ट्री विलेजर्स के प्रवीण कुमार ने 55, लक्षित शर्मा ने 29 और कमल ने 26 रन बनाए। दलाल स्पोर्ट्स के कपीश शर्मा और मुकुल ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं दलाल स्पोर्ट्स के तनिष्क ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। नकुल कपासिया ने 50 और मानव शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। विक्ट्री विलेजर्स के लिए हर्ष चंदीला ने तीन विकेट झटके जबकि कमल, मुकेश और प्रवीण ने एक-एक विकेट लिया। दलाल स्पोर्ट्स के लिए 45 गेंदों पर 56 रन बनाने वाले तनिष्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया।