{"_id":"688bbffe4fb611db4805997b","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-trolley-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48318-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रॉला की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रॉला की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
बल्लभगढ़-सोहना फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके में बल्लभगढ़-सोहना फ्लाईओवर के पास ट्रॉला चालक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बीके की मोर्चरी में रखवाया। बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्राॅला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रॉला को जब्त कर लिया है।
ये हादसा बुधवार रात को हुआ। भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले तेज नारायण सिंह सेक्टर-24 इलाके में एक कंपनी में काम करते थे। रात को छुट्टी के बाद वो साइकिल से अपने घर जा रहे थे। बल्लभगढ़-सोहना फ्लाईओवर के पास ट्राॅला चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तेज नारायण सड़क पर गिर गए और ट्राॅले का पहिया इनके ऊपर से गुजर गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रॉले को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। आस-पास काफी लोग जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में अब सेक्टर-58 थाने की पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।