फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cuts on Faridabad-Palwal KMP Expressway are causing accidents, be cautious

Faridabad News: फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सबब बन रहे कट, सतर्क रहे

Fri, 25 Apr 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cuts on Faridabad-Palwal KMP Expressway are causing accidents, be cautious
संदीप वर्मा
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे) पर बने कट वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बन रहे हैं। अभी तक दो चरणों में बने लगभग 50 किलाेमीटर के इस एक्सप्रेस-वे पर कई ऐसे खतरनाक कट हैं, जहां से उतरते समय वाहन चालकों को पीछे से आ रहे वाहनों से टक्कर होने का खतरा बना रहता है। अक्सर वाहनों के एक्सप्रेस-वे से उतरते समय हादसे हो रहे हैं। शहरवासियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस पर संज्ञान लेकर सही कराने की मांग रखी है।
छह लेन के फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे के तीन में से दो सेक्शन अक्तूबर-2024 में बनकर तैयार हो गए थे। एक्सप्रेस-वे दिल्ली के मीठापुर से फरीदाबाद होते हुए नूंह जिले के सोहना (खलीलपुर गांव) तक बना हुआ है। यहां से एक ओर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और दूसरी ओर केएमपी एक्सप्रेसवे को जोड़ता है।
विज्ञापन

दिल्ली के मीठापुर से फरीदाबाद से पलवल तक करीब 10 स्थानों पर उतरने और चढ़ने के लिए कट बने हैं। छह लेन के एक्सप्रेस-वे के साथ दोनों ओर 3-3 लेन की सर्विस रोड बनाई गईं हैं। शहरवासियों का कहना है कि इनमें से कुछ कट इतने खतरनाक हैं कि वाहनों के उतरते समय पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कई बार उतरते समय वाहन पीछे से आ रहे वाहनों से टकरा भी जाते हैं। हादसों में कई बार वाहन चालकों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, कई लोग भी घायल हो गए हैं। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे के रैंप की इंजीनियरिंग डिजाइन ठीक नहीं है। इससे लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन और एनएचएआई को इस पर संज्ञान लेकर ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed