फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowds gathered at NIT Market, people were stuck in traffic jams.

Faridabad News: एनआईटी मार्केट में उमड़ी भीड़, जाम में फंस रहे लोग

Fri, 10 Oct 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at NIT Market, people were stuck in traffic jams.
पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। त्योहारों के सीजन को देखते हुए इस समय बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार शाम एनआईटी-एक मार्केट में आम दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। इसके कारण सड़क पर जाम लग गया। लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहे। इस मार्केट मेंं पार्किग की व्यवस्था न होने के कारण अक्सर दुकानदारों को यह समस्या झेलनी पड़ती है।

एनआईटी-एक बाजार शहर के प्रमुख बाजारों में से एक है। लोग करवा चौथ और दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार आ रहे हैं। मार्केट में ज्यादातर लोग दुकानों के बाहर ही अपने वाहन पार्क करते हैं। इसके अलावा रेहड़ी पटरी वालों ने भी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसकी वजह से मार्ग संकुचित हो गया है। रास्ते से गुजरने वाले यात्री जाम का सामना कर रहे हैं। दस मिनट में पार होने वाले मार्ग में वाहन चालकों को आधा घंटा लग रहा है। मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि हम सभी इस समस्या का सामना लंबे समय से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जाम लगने से ग्राहक मार्केट में आने से कतराते हैं। इसका सीधा असर हमारी बिक्री पर पड़ता है।
विज्ञापन


मार्केट से दूर है पार्किंग

दुकानदारों का कहना है कि पार्किंग मार्केट से थोड़ी दूर है। इसी कारण ग्राहक दुकानों के सामने ही वाहन पार्क कर देते हैं। ग्राहक को पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए भी कहा जाता है पर वे मना कर देते हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस समय बाजार में भीड़ अधिक है। प्रशासन को मार्केट के नजदीक ही पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि इस जाम से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed