{"_id":"6a441b0743f6e214940fc368","slug":"crowd-swarms-to-make-corrections-to-parivar-pehchan-patra-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73672-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परिवार पहचान पत्र में सुधार के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परिवार पहचान पत्र में सुधार के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर-11 में मंगलवार को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में सुधार करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक अपने दस्तावेज में नाम, आयु और अन्य व्यक्तिगत विवरणों की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए।
भीड़ का सबसे अधिक दबाव उन मामलों में देखने को मिला, जिनमें कई बुजुर्गों की उम्र गलत दर्ज होने के कारण उनकी पेंशन अटक गई है या लंबित पड़ी है। कई बुजुर्ग सुबह से ही लाइन में खड़े रहे, लेकिन जगह की कमी और लंबी कतारों के कारण उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग घंटों तक खड़े रहने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि कमरा नंबर-11 के अंदर खड़े होने की जगह नहीं थी।
बुजुर्गों ने बताया कि छोटी-छोटी गलतियों के कारण उनकी पेंशन और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं, जबकि सुधार प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। दिनभर व्यवस्था पर दबाव बना रहा और कई लोग बिना काम करवाए ही वापस लौटने को मजबूर होते हैं।