फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd of patients surges at BK Hospital's OPD after the holiday.

Faridabad News: छुट्टी के बाद बीके अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 01 Sep 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients surges at BK Hospital's OPD after the holiday.
पंजीकरण से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक करना पड़ा घंटो इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रक्षाबंधन के अवकाश और उसके बाद शनिवार को जांच न होने व रविवार की छुट्टी के चलते सोमवार को बीके अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। ओपीडी में पंजीकरण से लेकर चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने तक मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही पंजीकरण केंद्र पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। पर्ची बनवाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



मरीज सोनू ने बताया कि पंजीकरण के लिए लाइन में लगने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए दोबारा लंबी कतार में खड़ा होना पड़ा। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद औषधालय के बाहर दवाइयां लेने के लिए भी काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई मरीज गर्मी और भीड़ के कारण परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, रक्त जांच कराने पहुंचे मरीजों को भी लंबी कतार का सामना करना पड़ा। जांच केंद्र के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। जल्दी नंबर आने को लेकर कुछ मरीजों के बीच आपस में बहस भी हो गई। इससे कुछ समय के लिए वहां अव्यवस्था की स्थिति बन गई। मरीजों ने बताया कि छुट्टियों के बाद अस्पताल में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन पंजीकरण, चिकित्सक परामर्श, जांच और दवा वितरण की प्रक्रिया में अधिक समय लगने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर और बेहतर व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed