फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd of patients at the blood testing center

Faridabad News: रक्त जांच केंद्र पर लगी मरीजों की भीड़

Mon, 27 Jul 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients at the blood testing center
बीके नागरिक अस्पताल में करना पड़ा लंबा इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के रक्त जांच केंद्र पर सोमवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह से दोपहर करीब एक बजे तक जांच कराने के लिए मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ बनी रही। इससे मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, अस्पताल के आपातकालीन विभाग से बाह्य रोगी विभाग की ओर आने-जाने वाले मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों को भी आवाजाही में परेशानी हुई।



मरीजों का कहना है कि रक्त जांच केंद्र के आसपास पहले से ही मरीजों की आवाजाही रहती है। ऐसे में भीड़ बढ़ने पर रास्ते में निकलना मुश्किल हो जाता है। उर्मिला देवी ने बताया कि वह सुबह जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन रक्त जांच केंद्र पर काफी भीड़ होने के कारण उन्हें अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, शिवम शर्मा ने बताया कि सुबह से ही जांच केंद्र के बाहर मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। अधिक भीड़ होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




छुट्टी के अगले दिन अस्पताल में औसत से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जिससे भीड़ बढ़ जाती है। हालांकि अस्पताल में आने-जाने के लिए दो तरफ से रास्ते उपलब्ध हैं। जानकारी के अभाव में कई लोग एक ही रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भीड़ के कारण परेशानी होती है।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed