फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd gathered at the district civil hospital after the holidays

Faridabad News: छुट्टियों के बाद जिला नागरिक अस्पताल में उमड़ी भीड़

Wed, 25 Mar 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at the district civil hospital after the holidays
पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी और औषधालय तक लंबी कतारें देखने को मिलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के बाद सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी और औषधालय तक लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ इतनी अधिक रही कि मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।



सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पर्ची बनवाने के लिए पंजीकरण काउंटर पर लंबी लाइनें लगी रहीं, जबकि डॉक्टरों को दिखाने के लिए ओपीडी के बाहर भी मरीजों की कतारें नजर आईं। दवा लेने के लिए औषधालय के बाहर भी लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि छुट्टियों के बाद हर बार इसी तरह की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन




निर्माण कार्य के चलते मरीजों को औषधालय के बाहर कतार में खड़े रहने में अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमित छाया व्यवस्था होने के कारण कई मरीजों को धूप में खड़े रहना पड़ा, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कत हुई। लाइन में लगे मरीजों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि सुबह से इंतजार के बावजूद समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह से लाइन में लगा हूं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। भीड़ ज्यादा होने से परेशानी हो रही है।-कमल राज, सेक्टर-22

बुजुर्ग होने के कारण ज्यादा देर खड़ा रहना मुश्किल है, लेकिन मजबूरी में इंतजार करना पड़ रहा है।-ऋतुराज, एसजीएम नगर

डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए भी लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है, धूप में खड़े रहना आसान नहीं है।-इरफान, डबुआ कॉलोनी

छुट्टियों के बाद मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होना सामान्य है। अस्पताल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द उपचार मिल सके। जरूरत के अनुसार स्टाफ की तैनाती बढ़ाई गई है और सभी काउंटरों पर कार्य में तेजी लाई जा रही है।-डॉ. विकास गोयल, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed