फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd at Ballabhgarh bus depot on Wednesday.

Faridabad News: बल्लभगढ़ बस डिपो में बुधवार को रही भीड़

Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crowd at Ballabhgarh bus depot on Wednesday.
हरियाणा और यूपी की रोडवेज बसों में आज से मिलेगी महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। रक्षाबंधन पर बहनों ने मायके जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को सुबह से ही बल्लभगढ़ बस डिपो पर अलीगढ़ और आगरा जाने वाली बसों में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ दिखाई दी। महिलाएं अपने परिवार के साथ मायके के लिए रवाना होती नजर आईं।



यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। वहीं हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। दोनों राज्यों की ओर से मुफ्त यात्रा का लाभ मिलने के कारण बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन




बल्लभगढ़ बस डिपो ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली हैं। ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के बाद अलीगढ़, आगरा समेत कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द


आम दिनों में बल्लभगढ़ डिपो से अलीगढ़ और आगरा रूट पर करीब 10-10 बसें चलती हैं। रक्षाबंधन को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाकर करीब 50 तक की जाएगी। चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी बसों की जांच कर तकनीकी खराबियों को भी दूर कराया गया है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed