{"_id":"6ab57c6ae80c10c551003d91","slug":"crores-of-rupees-will-be-spent-on-the-construction-of-two-new-school-buildings-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80958-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो नए स्कूल भवनों के निर्माण पर 3.56 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो नए स्कूल भवनों के निर्माण पर 3.56 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
सेक्टर-55 के राजकीय प्राथमिक और राजीव कॉलोनी के राजकीय मिडिल स्कूल में बनेंगे नए भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों की भवन संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कदम बढ़ाया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी), पंचकूला की ओर से बल्लभगढ़ ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों में नए भवनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है।
दोनों भवनों के निर्माण पर करीब 3.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर और अधिक व्यवस्थित शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है। टेंडर के अनुसार सेक्टर-55 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) और राजीव कॉलोनी स्थित राजकीय मिडिल स्कूल (जीएमएस) में नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। दोनों स्कूल बल्लभगढ़ ब्लॉक में आते हैं। लंबे समय से स्कूल भवनों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार सुविधाओं और पर्याप्त स्थान की जरूरत महसूस की जा रही है। नए भवन बनने के बाद विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। टेंडर में काम पूरा करने की अवधि 540 दिन रखी गई है। यानी चयनित एजेंसी को करीब डेढ़ साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। यह टेंडर सिविल वर्क्स श्रेणी में जारी किया गया है और इसमें समान प्रकार के भवन निर्माण कार्य का अनुभव रखने वाली एजेंसियों को पात्रता के अनुसार भाग लेने का अवसर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक ठेकेदार या एजेंसियां 5 अक्तूबर दोपहर तीन बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगी।