फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Criminal killed in encounter, two accomplices arrested

Faridabad News: मुठभेड़ में बदमाश ढेर, दो साथी गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Criminal killed in encounter, two accomplices arrested
मृतक के परिजनों ने पूरे मामले को फर्जी बताकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 टीम के खिलाफ डीसीपी को दी शिकायत


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। धौज थानाक्षेत्र स्थित गांव पावटा में शनिवार देर रात क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान गांव पावटा मोहब्बताबाद निवासी बलराज उर्फ बलविंदर उर्फ बल्लू के रूप में हुई। उस पर लूट, स्नैचिंग व अवैध हथियार रखने के चार मामले दर्ज थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी अनूप उर्फ छलिया और राजीव कॉलोनी निवासी अरविंद के रूप में हुई। इधर मृतक बल्लू के परिजनों ने पूरे मामले को फर्जी बताते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 टीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की डीसीपी एनआईटी को शिकायत दी है। परिजनों ने बीके अस्पताल के शवगृह के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
शनिवार रात बिल्लू दो दोस्तों के साथ राजस्थान स्थित बाबा मोहन राम के मंदिर गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम सूचना के आधार पर उसके पीछे लग गई। देर रात डेढ़ बजे पुलिस टीम उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए गांव पावटा आ गई। पुलिस का कहना है कि इस बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। बचाव में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उनके पैर में गोली मारनी चाही, लेकिन बदमाश बल्लू के बैठ जाने के कारण गोली उसके पेट में लग गई। घायल को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


धौज थाना समेत अन्य थानों की पुलिस अलर्ट पर
उधर, मृतक बल्लू के परिजन और ग्रामीण रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने बीके अस्पताल के शवगृह के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की डीसीपी एनआईटी को शिकायत दी है, लेकिन रविवार देर शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया था। धौज थाना समेत अन्य थानों की पुलिस अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तार साथी अनूप पर है हत्या का आरोप

गिरफ्तार बदमाश अनूप उर्फ छलिया पर गांव भाखरी निवासी नरेश की हत्या का आरोप है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। पुलिस ने धौज थाने में अनूप और अरविंद पर हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed