फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two killed in accident from train and tractor

ट्रेन व ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो की मौत

Wed, 18 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accident from train and tractor

तिगांव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। गांव मंझावली में 44 वर्षीय तेज सिंह नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। वह जसाना गांव में स्थित एक कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन


अन्य दिनों की तरह मंगलवार सुबह वह अपने बाइक पर सवार होकर काम पर जाने के लिए घर से निकला था। तिगांव के नजदीक  एक ट्रैक्टर ने बाइक में तेज टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तेज सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जीआरपी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे न्यू टाउन स्टेशन के पास दिल्ली की ओर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसके पास से एक पर्स बरामद हुआ है। उसमें एक नंबर लिखा है। जीआरपी उस नंबर के जरिए पहचान की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed