{"_id":"571b706c4f1c1ba06e8b5e9c","slug":"two-died-under-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी करन सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पौने आठ बजे सूचना मिली कि ओल्ड स्टेशन के यार्ड के पास ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक ने काले रंग की पैंट और चप्पल पहन रखी थी। उसकी उम्र 30-32 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह पौने सात बजे एक व्यक्ति का शव न्यूटाउन रेलवे स्टेशन पर मेनलाइन के पास पड़ा मिला। ट्रैक पार करते वक्त किसी ट्रेन की चपेट में आ गया था। जांच अधिकारी संतलाल ने बताया कि उसके शर्ट पर बीके टेलर एनआईटी की चिट लगी हुई है। सफेद कलर की शर्ट है।
विज्ञापन