{"_id":"572b3afb4f1c1bc5565ccf44","slug":"two-children-died-of-drowning-in-pit-full-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 03:57 PM IST
सार
- खेलते वक्त पानी में चली गई थी गेंद, तलाशने पहुंचे थे बच्चे
- बुधवार देर रात हुई बारिश से भर गया था गड्ढों में पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसजीएम नगर थानाक्षेत्र में झुग्गी नंबर चार के पास पानी भरे गढ्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के वक्त दोनों बच्चे झुग्गी के पास ही गेंद से खेल रहे थे। गेंद गढ्ढे में जाने और उसे तलाशने के चक्कर में दोनों पानी में डूब गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूलरूप से सिराहा गांव जिला समस्तीपुर बिहार निवासी रामरतन यहां एसजीएम नगर चार नंबर झुग्गी में वर्षों से परिवार के साथ रहते हैं। उनकेदो बेटे रंजीत (चार साल) और जनित (दो साल) के थे। रामरतन बेलदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन
बुधवार देर रात बारिश होने के कारण झुग्गी के पास बने गढ्ढे में पानी भर गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चे इसी के पास गेंद से खेल रहे थे और मां मुन्नी देवी काम कर रहीं थीं। तभी गेंद गड्ढे में जा गिरी। उसे तलाशनेे दोनों गढ्ढे के पास गए और उसमें फिसल गए।
इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। काफी देर बाद जब बच्चे दिखाई नहीं दिए तो मां तलाश करते हुए वहां पहुंच गई। देखा तो दोनों पानी में तैर रहे थे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूनी हो गई मां की कोख:
बीस साल पहले रामरतन पत्नी मुन्नी को साथ लेकर फरीदाबाद आया था। उसके मन में कई सपने थे। रामरतन बच्चों को पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाना चाहता था लेकिन उसके सपने धरे रह गए। मां की गोद सूनी हो गई। बीके अस्पताल में रो-रोकर मां का बुरा हाल था। शरीर से निशक्त मां बार-बार यही कह रही थी, अब किसके सहारे जीऊंगी। सब सपने चूर-चूर हो गए।