पूजा तिवारी मामला : जांच के लिए एसआईटी गठित, पुलिस आयुक्त ने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की जांच के लिए पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। डीजीपी केपी सिंह के निर्देश पर पुलिस आयुक्त ने इसकी घोषणा की है। हालांकि इसमें उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो पहले से जांच में शामिल हैं।
टीम में महिला अधिकारी आस्था मोदी (एसीपी फरीदाबाद) को शामिल कर उन्हें इसकी कमान सौंपी गई है। मालूम हो कि सेक्टर-46 के सद्भावना अपार्टमेंट में रहने वाली पत्रकार पूजा तिवारी की 2 मई की रात को संदिग्ध हालात में बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी।
पूजा के परिजनों ने डॉक्टर दंपति, जबकि उसके दोस्तों ने इंस्पेक्टर अमित को उसकी मौत का दोषी ठहराया था। गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच डीसीपी एनआईटी पूरणचंद पंवार को सौंपी गई थी, जबकि एसीपी गजेंद्र सिंह, एसएचओ सूरजकुंड राजेंद्र सिंह, सेक्टर-46 चौकी प्रभारी ओम प्रकाश जांच में उनका सहयोग कर रहे थे।
पूजा को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला गया, जबकि सोशल मीडिया पर उसके परिजन, सहयोगी और पत्रकारों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। औपचारिकता के रूप में गठित की गई एसआईटी की कमान एसीपी आस्था मोदी को सौंपी गई है।
जबकि बाकी अधिकारी वही हैं। डीसीपी पूरणचंद पंवार का कहना है कि पहले ही एक-एक पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है, एसआईटी के गठन के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है।