फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   neighbor raped minor girl many times in last six month

छह माह तक पड़ोसी ही बनाता रहा किशोरी को हवस का शिकार

Sat, 23 Apr 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 01:06 PM IST
सार

  • किशोरी को छह माह में बनाया कई बार हवस का शिकार
  • मनचले ने कार से पीछा कर महिला को किया परेशान
  • घर से निकलीं दो किशोरियां गायब हुईं

विज्ञापन
neighbor raped minor girl many times in last six month
यौन उत्पीड़न

विस्तार

शासन और प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद औद्योगिक नगर में महिलाओं से संबंधित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी महिला उत्पीड़न से संबंधित चार केस दर्ज किए गए, इनमें से दो घटनाएं किशोरियों के साथ हुईं।

विज्ञापन


दरअसल औद्योगिक नगर में जगह जगह मौजूद मनचले महिला और कन्याओं के लिए परेशानी का सबब बने हैं। यहां तक कि बेटियों को भी अकेला छोड़ना खतरनाक हो गया है। महिला पुलिस केस दर्ज कर दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


अकेली किशोरी को पड़ोसी बनाता था हवस का शिकार
एक मजदूर परिवार सेंट्रल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। परिवार में दंपति के अलावा 14 साल की किशोरी है। दंपति सुबह काम के सिलसिले में किशोरी को घर पर छोड़ कर निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला अजीत उसके माता पिता के काम पर जाने के बाद घर आ जाता और डरा धमका कर दुष्कर्म करता। यह सिलसिला पिछले पांच छह माह से चल रहा है।

पीड़िता जब भी विरोध करती तो वह मारपीट करता और मां-बाप को जान से मारने की धमकी देता। एसएचओ महिला सुशीला देवी ने बताया कि अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीछा कर अश्लील इशारे किए 

neighbor raped minor girl many times in last six month
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

दूसरी घटना ओल्ड फरीदाबाद थाने में रहने वाली एक नौकरीशुदा महिला के साथ हुई। पीड़िता के मुताबिक वह एक कंपनी में काम करती है। बुधवार रात दस बजे ड्यूटी खत्म हुई तो उसका पति उसे कंपनी लेने आया।

वह पति के साथ बाइक पर बैठकर घर वापस जा रही थी। इस दौरान लेबर चौक के पास से एक कार चालक उसका पीछा करने लगा। रास्ते में अश्लील इशारे किए और फब्तियां कसीं।

एसएचओ महिला थाना सुशीला देवी ने बताया कि चालक की पहचान देशबंधु उर्फ जॉनी निवासी बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादी का झांसे में गुम हुईं दो किशोरियां 

neighbor raped minor girl many times in last six month
आखिर बेटी को किस गुनाह की सजा? - फोटो : demo pic

एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी 15 अप्रैल को घर से निकली लेकिन नहीं लौटी। किशोरी को ढूंढ रहे परिवार वालों को पता चला कि राहुल कॉलोनी में रहने वाला गब्बर शादी करने का झांसा देकर उसे भगा ले गया है।

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी 7 अप्रैल का खरीदारी के लिए बाजार जाने की बात कह घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। परिवार वालों को पता चला कि जसीम नाम का युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed