{"_id":"573de4f94f1c1bbb24ac6edb","slug":"kulesra-case-two-accused-arrested-for-the-murder-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलेसरा मामला : महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुलेसरा मामला : महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छांयसा पुलिस ने संध्या शर्मा निवासी कुलेसरा की हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई कृष्ण पुत्र सुभाष और चैनसुख उर्फ रामधन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे ओमकार और कृष्ण पुत्र सूरजमल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना का चश्मदीद मृतका के नौ साल के बेटे के बयान पर छांयसा थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, शव छिपाने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कि बुधवार तड़के कठपुला नाके पर तैनात पुलिस ने संदिग्ध ऑल्टो कार का पीछा किया था।
विज्ञापन
छांयसा गांव में रास्ता खत्म हो जाने पर कार से उतरकर चार लोग पैदल ही भाग गए थे। कार में कुलेसरा (उप्र) की रहने वाली संध्या का लहूलुहान शव और नौ साल का बच्चा रोता हुआ मिला था। बच्चे ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार शाम माखनपुर निवासी ओमकार उसकी मां को लेने आया था।
विज्ञापन
संध्या अपने बेटे को भी साथ ले गई थी। बच्चे के मुताबिक, देर रात माखनपुर गांव पहुंचे ओमकार ने एक खेत में कार रोक कर चैनसुख, कृष्ण और सूरजमल को फोन कर वहां बुलाया। यहां चारों ने संध्या के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
महिला ने विरोध किया तो डंडे से सिर पर हमला कर मरणासन्न कर दिया। बच्चे के मुताबिक संध्या की सांसें चल रहीं थीं। इसके बाद कार में डालने के बाद सीट बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए चारों यमुना नदी की ओर ले जा रहे थे कि पुलिस ने देख लिया और भागना पड़ा था। एसएचओ छांयसा थाना प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बच्चे के बयान पर केस दर्ज कर कृष्ण और चैनसुख को गिरफ्तार किया गया है।