{"_id":"5747f42a4f1c1bdb426916d4","slug":"husband-cut-throat-of-his-wife-in-faidabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी का पति ने चाकू और दरांती से गला रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी का पति ने चाकू और दरांती से गला रेता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
मायके की जिद पर अड़ी पत्नी से गुस्साए पति ने चाकू और दरांती से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पति खुद ही मुजेसर थाने पहुंच गया, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
घटना मुजेसर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बृहस्पतिवार सुबह हुई। यहां रहने वाले रौशनलाल के माता-पिता सुबह काम पर निकल गए थे। घर में वह और उसकी पत्नी प्रियंका (18) थी। इस दौरान प्रियंका मायके जाने की जिद करने लगी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्साए रौशनलाल ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू मुड़ जाने पर रौशनलाल दरांती उठा लाया और पत्नी का गला रेत दिया। पुलिस हिरासत में रौशनलाल ने बताया कि वह मूलरूप से इनायतपुर, बनारस (यूपी) का रहने वाला है। उसका विवाह 2014 में सासाराम (बिहार) की प्रियंका से हुआ था। मार्च 2016 में ही प्रियंका को गौना कर बनारस लाया।
विज्ञापन
रौशन के मुताबिक, प्रियंका वहां भी रोजाना मायके जाने की जिद करती रहती थी, इस पर कई बार झगड़ा भी हुआ था। आपसी रजामंदी से समझौता भी हो गया। 12 दिन पहले ही वह पत्नी को बनारस से आजाद नगर लेकर आया था।
रौशनलाल को हिरासत में लेने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लहूलुहान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से खून से सनी दरांती पुलिस ने बरामद की। जांच अधिकारी एसआई नरेश ने बताया कि मायके जाने की जिद करने को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है, मृतका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है उनकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।