फोन पर बने दोस्तों ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी की आंटी के साथ कपड़े खरीदने गई 14 साल की किशोरी को बाजार से दो लड़के अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की दादी ने महिला पर साजिश रच कर उसकी पोती को आरोपियों के हवाले करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर 55 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी 14 वर्षीय पोती का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से परिचय है। महिला ने किशोरी का मोबाइल नंबर ले रखा है। आरोप है कि महिला अपने मोबाइल से कपिल और गोबिंदराम नाम के युवकों से किशोरी की बातें करवाती थी।
सोची समझी साजिश के तहत महिला ने लड़की को दुकान पर छोड़ा
14 अप्रैल को महिला किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने बाजार ले गई। आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत महिला किशोरी को एक दुकान पर छोड़ कर चली गई।
थोड़ी देर में कपिल और गोबिंदराम वहां पहुंचे और बहला-फुसला कर किशोरी को अपने साथ एक दोस्त के कमरे पर ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर घर के पास छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने घर वालों को आपबीती सुनाई। सेक्टर -55 थाना इंचार्ज वरुण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच के बाद आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया जाएगा।