फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fight on the name of cricket boll three women arrested in faridabad

क्रिकेट की गेंद को लेकर मारपीट,  तीन महिलाओं सहित 13 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 22 Apr 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
fight on the name of cricket boll three women arrested in faridabad

फ्रंटियर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट और पुलिस कर्मियों की पिटाई के मामले में एसजीएम नगर पुलिस ने एक पक्ष की तीन महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बुधवार शाम फ्रंटियर कॉलोनी स्थित पार्क में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी गेंद कॉलोनी के एक घर में चली गई। गेंद लेने गए बच्चों को मकान मालिक ने डांट दिया। इस पर बात बिगड़ गई। बच्चों ने फोन कर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष से बीस पच्चीस लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में कॉलोनी मेें रहने वाले अजय अरोड़ा, उनका बेटा सुमन और भतीजा सचिन घायल हो गए। इस दौरान पहुुंची पुलिस पर भी हमलवार पक्ष ने पथराव कर दिया। इसमें एक एएसआई और एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लाठी पटक हमलवारों को खदेड़ा था। अजय अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने आबिद, नविस, शरीफ, नदीम, जावेद, इरफान असलम, रिजवान, साबिर, रहिसन, अनीसा, नसूरा, छोटू और रफीक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे एनआईटी तीन चौकी इंचार्ज सतबीर ने बताया कि अधिकतर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed