फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fake passport made in Fatehabad of suspect arrested from Sonipat

फर्जीवाड़ा: सोनीपत से गिरफ्तार पंजाब निवासी संदिग्ध का फतेहाबाद में बना फर्जी पासपोर्ट, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली सूचना

Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
सार

संदिग्ध को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। आधार कार्ड व दूसरे दस्तावेज भी फर्जी मिले हैं। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। फतेहाबाद पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fake passport made in Fatehabad of suspect arrested from Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सोनीपत से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध का फर्जी पासपोर्ट हरियाणा के फतेहाबाद में बनने का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस इनपुट के बाद हरकत में आई फतेहाबाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में पाया गया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रतिया विधानसभा क्षेत्र के एक गांव के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया गया है। फिलहाल फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 29 जनवरी को सोनीपत से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 32 साल वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। इस संदिग्ध ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसने अपना फर्जी पासपोर्ट नाम बदलकर फतेहाबाद जिले के रतिया विधानसभा क्षेत्र के एक गांव के पते के आधार पर बनवाया हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में 30 जनवरी को फतेहाबाद पुलिस से संपर्क किया और जानकारी मांगी। पकड़े गए व्यक्ति से प्राप्त सूचना को वेरिफाई करने के लिए फतेहाबाद पुलिस को भेजा गया। इसके बाद जांच शुरू की गई तो पता चला कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में मौजूद संदिग्ध आरोपी ने सदर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के पते पर खुद को रहने वाला बताते हुए अलग नाम से दस्तावेज देकर अपना पासपोर्ट बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मूल रूप से पंजाब के रहने वाले इस आरोपी की जिन दो लोगों ने तस्दीक की है, उनके पते भी रतिया क्षेत्र के ही गांव के ही दिखाए गए हैं। मगर इनमें से एक तस्दीककर्ता का पता फर्जी है। फिलहाल एसपी कार्यालय की पासपोर्ट शाखा से फर्जी दस्तावेजों के साथ बने संदिग्ध व्यक्ति के पासपोर्ट के मामले में पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां करके पुलिस बड़ा खुलासा करने की कोशिश में है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की सूचना के बाद फर्जी पासपोर्ट का एक मामला फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। अभी डिटेल्स को गुप्त रखा जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे, उसके बाद सभी जानकारी दी जा सकेगी। - सुरिंद्र सिंह भोरिया, एसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed