फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   engineer committed suicide in delhi

इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी, अंग्रेजी में लिखा सुइसाइड नोट

Sun, 08 May 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 02:10 PM IST
सार

  • बुआ के बंद पड़े फ्लैट पर लटका मिला शव, अंग्रेजी में लिखा सुइसाइड नोट बरामद
  • मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, परिजनों से पूछताछ कर पुलिस कर रही छानबीन

विज्ञापन
engineer committed suicide in delhi
- फोटो : demo pic

विस्तार

शाहदरा इलाके में एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त कपिल यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस को कपिल के पास से अंग्रेजी में लिखा एक सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विज्ञापन


शाहदरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि संभवत: डिप्रेशन की वजह से कपिल ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कपिल अपने परिवार के साथ गंगा विहार, गोकलपुरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। कपिल गुुड़गांव की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता कृष्ण यादव भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। अक्सर कपिल अपनी बुआ के बंद पड़े फ्लैट जी-158, शाहदरा में आ जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को कपिल घर से निकल गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच परिवार जब शुक्रवार को शाहदरा स्थित फ्लैट पर पहुंचा तो वहां पर कपिल ने पंखे से लटककर फांसी लगाई हुई थी। परिवार को कपिल के पास से एक सुइसाइड नोट बरामद हुआ।


नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। साथ ही उसने परिवार से यह कदम उठाने के लिए माफी भी मांगी थी। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed