{"_id":"5739bb084f1c1bf815ac78f6","slug":"case-registered-against-protestors-of-power-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बिजली की समस्या से परेशान होकर रविवार को बिजली कार्यालय पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ मुजेसर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सेक्टर-23 और आस पास के क्षेत्र के लोगों ने बिजली की समस्या से तंग आकर रविवार को बिजली कार्यालय के बाहर नारेबाजी की थी और यातायात ठप कर दिया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सेक्टर 55 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यातायात बाधित नहीं करने की हिदायत दी थी बावजूद इसके प्रदर्शनकारी नहीं हटे थे। मौके पर कानून व्यवस्था संभाल रहे सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने आरडब्ल्यूए प्रधान रावत, सचिव नितिन गेमल, संजय प्रकाश, एससी शर्मा, संजय मनचंदा, वार्ड नंबर तीन के पार्षद धर्मबीर खटाना, नरेंद्र मिश्रा, उत्तम शर्मा, ज्योति शर्मा समेत सहित सेक्टर 23 के 40-50 लोगों के खिलाफ यातायात बाधित करने, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं मे केस दर्ज कराया है। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन