फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई गोलियां, घायल

बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई गोलियां, घायल

Thu, 18 Oct 2018 09:08 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई गोलियां, घायल

विज्ञापन
बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई गोलियां, घायल
फरीदाबाद। सेक्टर-37 में कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। प्रॉपर्टी डीलर के पैर में गोली लगी है। घायल को मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सराय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी है। सेक्टर-37 हुडा मार्केट के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर हेमराज का कार्यालय है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने पड़ोसी के साथ उसकी दुकान में बैठा था। तभी वहां एक कार में सवार पांच-छह युवक पहुंचे और उन्होंने हेमराज पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस को दुकान के अंदर से भी गोलियों के खोल मिले हैं। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हेमराज ने भी अंदर से गोलियां चलाईं होंगी। पुलिस के अनुसार हेमराज पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। हमलावर कौन थे और हमला किस लिए किया गया, इस बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि हेमराज के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, मगर गांव खेड़ी कलां निवासी अशोक हत्याकांड में नाम आने के बाद पुलिस ने उसकी पिस्टल जमा करा ली थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed