{"_id":"5ab12cad4f1c1bb22a8b4640","slug":"91521560749-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया नौ देवियों की यात्रा पर, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया नौ देवियों की यात्रा पर, चोरों ने खंगाला घर
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंध लगाकर घर से 80 हजार नकद और जेवर चोरी
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत अजय नगर निवासी वीरपाल का परिवार नौ देवियों के दर्शन के लिए गया था और पीछे से चोरों ने उनके घर में सेंध लगा वहां से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकातय पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजय नगर निवासी वीरपाल ने नवीन नगर चौकी में दी शिकायत में बताया कि गत 9 मार्च को वह अपने परिवार सहित नौ देवियों की यात्रा पर गया था। वहां से वह 19 मार्च को वापस लौट कर आया तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरों व अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सारा सामान फैला हुआ था। आस-पड़ोस में पता कि तो जानकारी मिली कि 13 मार्च को उनके घर से आवाजें आ रही थीं। संभवतया चोरों ने उसी रात घर में सेंधमारी की होगी। चोर उनके घर से 80 हजार रुपये नकद, सोने का हाथ, झुमके, नथ, टीका, दो अंगूठी, चांदी की पायल कमरबंध, हथफूल सहित अन्य सामान ले गए। पुलिस ने वीरपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो