फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गुरुग्राम से लापता युवक का शव पहाड़ में मिला

गुरुग्राम से लापता युवक का शव पहाड़ में मिला

Thu, 02 May 2019 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम से लापता युवक का शव पहाड़ में मिला
गुरुग्राम से लापता युवक का शव पहाड़ में मिला
विज्ञापन

फरीदाबाद। तीन दिन पहले गुरुग्राम से लापता एक व्यक्ति का शव पुलिस को मांगर क्षेत्र के अरावली पहाड़ में एक पेड़ पर लटका मिला। मृतक गुरदीप की कार फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर एक ढाबे पर लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस को कार में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या के बारे में लिखा है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
मांगर चौकी प्रभारी एसआई हुकुम सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित एक ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि दो दिन से एक वैगन आर कार ढाबे के पास लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस कार को चौकी में लेकर आ गई। नंबर प्लेट के आधार पर कार चालक के एक रिश्तेदार का नंबर पता चला। पुलिस ने उससे संपर्क कर कार के बारे में बताया तो उसने पुलिस को जानकारी दी कि कार उनके रिश्तेदार गुरुग्राम निवासी गुरदीप सिंह की है। उसने गुरदीप के भतीजे व अन्य परिजनों का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बुधवार को आएंगे। बुधवार दोपहर को वे लोग चौकी पहुंचे और उनके पास मौजूद कार की डुप्लीकेट चाबी से उसे खोला गया।
विज्ञापन

कार की डैशबोर्ड में एक लॉगबुक रखी हुई थी। उसमें एक पेज पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था। नोट में गुरदीप ने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है।। इस पर पुलिस ने पहाड़ में गुरदीप की तलाश शुरू की। इस दौरान पहाड़ में काफी अंदर जाकर पुलिस को एक पेड़ पर गुरदीप का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने उसे नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम के नजदीक रहने वाला गुरदीप सिंह गत 28 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मौके पर भी फोरेंसिक जांच करवाई थी और अब सुसाइड नोट को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। - हुकुम सिंह, मांगर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed