फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तोड़फोड़ शाखा के कार्योकारी अभियंता निलंबित

तोड़फोड़ शाखा के कार्योकारी अभियंता निलंबित

Tue, 22 Jan 2019 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ शाखा के कार्योकारी अभियंता निलंबित
तोड़फोड़ शाखा के कार्यकारी अभियंता निलंबित
विज्ञापन


फरीदाबाद। अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नजर रखने और उन्हें समाप्त करने के लिए नगर निगम में तोड़फोड़ शाखा होने के बावजूद शहर में बीते तीन माह में 80 बड़े अवैध निर्माण हो गए। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का खामियाजा शाखा के कार्यकारी अभियंता को भुगतना पड़ा। निगमायुक्त अनीता यादव ने उन्हें निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश जारी किया है।
निगमायुक्त ने जनवरी माह में ही पद संभाला है। उनके मुताबिक, पद संभालते ही उन्हें सबसे ज्यादा शिकायत शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की मिलीं। अवैध निर्माण-अतिक्रमण पर नजर रख उसे खत्म करने के लिए निगम में तोड़फोड़ शाखा है। इसके कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर हैं, उनके मातहत तीनों जोन में एई और जेई सहित मशीनरी और बल भी दिया गया है ताकि कहीं भी अवैध निर्माण न हो सके। निगमायुक्त ने 18 जनवरी को शहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने तीनों जोन में 80 बड़े अवैध निर्माण खुद चिह्नित किए। उनके मुताबिक, ग्रेटर फरीदाबाद में हो रहे अवैध निर्माण में पूर्व निगमायुक्त मो. शाईन ने सहायक अभियंता ओपी मोर की भूूमिका संदिग्ध पाई थी। पूर्व निगमायुक्त ने 2 नवंबर 2018 को ओपी मोर के खिलाफ एफआईआर करने के भी आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके शहर में अवैध निर्माण नहीं रुके।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर को दोषी मानते हुए निगमायुक्त ने उनको निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। निगमायुक्त ने बताया कि इन अधिकारियों ने सीएम विंडो और सोशल मीडिया पर आई शिकायतों के निस्तारण में भी लापरवाही बरती। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमायुक्त को इन जगहों पर मिले थे अवैध निर्माण
निगमायुक्त ने 18 जनवरी 2019 को निगम के तीनों जोन का निरीक्षण किया था। सर्वाधिक 40 अवैध निर्माण एनआईटी जोन में पाए गए थे। इनमें 15 अवैध निर्माण बाटा पेट्रोल पंप के पास बिरयानी वाली गली में किए गए। एनआईटी एक-दो की मार्केट में पांच, एनआईटी पांच में छह, एनआईटी तीन और एक में एक-एक तथा बाटा कॉलोनी में एक अवैध निर्माण सहित कुल 40 इमारतें बनी हुई पाई गई थीं।
ओल्ड फरीदाबाद जोन में 31 अवैध निर्माण पाए गए थे। इनमें 22 अवैध निर्माण तो हनुमान नगर/हनुमान कॉलोनी खेड़ी रोड पर किए गए। पारसनाथ जैन मंदिर के सामने, भारत कॉलोनी में रामा मेडिकल स्टोर के पास, बाघ वाली बसेलवा कॉलोनी, बाईपास रोड, मां पीतांबरा मंदिर बाईपास रोड और मेहंदी वाली गली में अवैध निर्माण मिले थे।

बल्लभगढ़ जोन में कुल छह अवैध निर्माण पाए गए। इनमें गुरुकुल नाहर सिंह कॉलोनी, केके फैक्ट्री तिगांव, मुकेश कॉलोनी में गुज्जर चौक के पास, विष्णु कॉलोनी सब्जीमंडी, सचिन गार्डन हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास और अंबेडकर चौक पर अवैध निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed