{"_id":"5a67750c4f1c1b4e588b4587","slug":"61516729612-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी गश्त व नाकेबंदी के बावजूद नहीं थम रही झपटमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी गश्त व नाकेबंदी के बावजूद नहीं थम रही झपटमारी
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महिलाओं से झपटमारी
फरीदाबाद। कड़ी गश्त व नाकेबंदी के बावजूद पुलिस झपटमारी की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही है। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को झपटमारों ने एक महिला से पर्स तो एक की सोने की चेन झपट कर ले गए। इसके अलावा युवती से मोबाइल फोन छीन ले गए। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है।
एकता एन्क्लेव, तिलपत निवासी आरती चौधरी सोमवार शाम को दिल्ली की तरफ से आ रहीं थी। बाईपास रोड पर तिपहिया से उतरने के बाद वे पैदल पैदल पल्ला पुल से तिलपत की तरफ जा रहीं थी। इसी दौरान नहर किनारे दुर्गा बिल्डर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके नजदीक आए और उनके हाथ से पर्स छीन कर ले गए। झपटमारों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने पल्ला चौकी से कुछ ही दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया। झपटमारों को पकड़ने के लिए महिला चिल्लाई भी, मगर तब तक दोनों रफूचक्कर हो गए थे। आरती चौधरी के पति विनोद चौधरी ने बताया कि पर्स में करीब 85 सौ रुपये थे। उन्होंने इसकी शिकायत पल्ला चौकी में की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अव्लावा झपटमारों ने शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर निवासी प्रीति देवी के गले से सोने कींचेन झपट ली। प्रीति देवी ने बताया कि वे रेलवे यार्ड चौक के पास से गुजर रहीं थी। इस दौरान झपटमारों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वहीं झपटमारों ने विष्णु एन्क्लेव निवासी तन्नू बाजार से घर की तरफ लौट रहीं थी। इसी दौरान घर के पास ही झपटमारों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर-25 स्थित एक कंपनी में कार्यरत उमेश मिश्रा ने सेक्टर-55 थाने में मामला दर्ज करवाया है कि राजू नाम के एक युवक व उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारन की धमकी दी व सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।