फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   क्लास में दूसरे स्थान पर आने से परेशान छात्र ने फांसी लगाई

क्लास में दूसरे स्थान पर आने से परेशान छात्र ने फांसी लगाई

Fri, 05 Apr 2019 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
क्लास में दूसरे स्थान पर आने से परेशान छात्र ने फांसी लगाई
हर बार आता था प्रथम, इस बार आया द्वितीय तो लगा ली फांसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नौंवी की परीक्षा में क्लास में दूसरा स्थान और नंबर कम आने से परेशान एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन उसे उठाने कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। थाना सूरजकुंड पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

मूलरूप चंपारण, बिहार निवासी राजेश कुमार शिव दुर्गा विहार में परिवार सहित रहते हैं। राजेश के भाई संजय ने बताया कि उनके चार बच्चों में 14 वर्षीय बड़ा बेटा दीपक व दो भतीजे यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। राजेश नोएडा में राज मिस्त्री का काम करता है, जबकि बच्चों की देखभाल के लिए यहां उनके दादा-दादी रहते हैं। राजेश की पत्नी व तीनों बच्चे बिहार स्थित पैतृक गांव रहते हैं। संजय ने बताया कि दीपक दयालबाग क्षेत्र में ही सरदार पटेल पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ता था। दीपक पढ़ाई में काफी होशियार था। हमेशा क्लास में पहले स्थान पर आता था। कुछ दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया तो उसके नंबर कम थे और दूसरे स्थान पर आया था। इससे वह थोड़ा उदास भी था। बृहस्पतिवार रात को दीपक अपने कमरे में टीवी पर मैच देख रहा था। सुबह जब वह नहीं उठा तो उसके चचेरे भाई ने उसे उठाने पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दीपक को आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने दरवाजे के जंगले से झांककर देखा तो वह पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि दीपक के शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed