{"_id":"5c8d1d9fbdec22146d706dd3","slug":"51552752031-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाशी होती देख नशीला पदार्थ छोड़ कर भागा तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
तलाशी होती देख नशीला पदार्थ छोड़ कर भागा तस्कर
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी होती देख तस्कर 11 किलोग्राम मादक पदार्थ से भरा बैग छोड़कर फरार हो गया। जीआरपी ने बैग कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का केस दर्ज किया है। जीआरपी सब इंस्पेक्टर सोहनपाल के अनुसार शुक्रवार शाम उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि अम्रतसर की ओर जा रही स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस ट्रेन में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ तस्करी कर लाया जा रहा है। फरीदाबाद स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी ने जनरल कोच में यात्रियों के सामान की तलाशी शुरू कर दी। जांच में एक बैग सीट के नीचे लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने खोला तो बैग में नशीला पदार्थ भरा हुआ था। किसी भी यात्री ने बैग उसका होने का दावा नहीं किया तो जीआरपी ने उसे कब्जे में ले लिया। सोहनपाल ने बताया कि केस दर्ज कर अज्ञात तस्कर की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।