{"_id":"5ab686624f1c1bb22a8b51c2","slug":"51521911394-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बातों में उलझा जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बातों में उलझा जेवर ठगे
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला को बातों में उलझा जेवर ठगे
बल्लभगढ़। सेक्टर-10 मार्केट में सामान खरीदने गई सेक्टर-8 की एक महिला को बातों में उलझाकर दो ठग उनके गहने उतरवा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल में रहने वाले महाबीर ने थाना सेक्टर-7 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सेक्टर-7-10 मार्केट में खरीददारी करने गई थी। इस दौरान वहां उन्हें दो दो युवक मिल गए। बदमाशों ने उनकी पत्नी को बातों में ऐसा उलझाया कि उसने अपने कानों के सोने के दो कुंडल और सोने की अंगूठी उतार कर दे दी। वे दोनों उसके सोने के कुंडल और अंगूठी लेकर फरार हो गए। जब वे वापस घर पर लौटी, तो उन्होंने सारी घटना के बारे में बताया। सेक्टर-सात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।