{"_id":"595140b34f1c1b935f8b4667","slug":"51498497203-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय बदमाश बिजेंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय बदमाश बिजेंद्र
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय बदमाश बिजेंद्र धरा
दीवाली की रात लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या करने और एक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय बदमाश बिजेंद्र को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 पुलिस ने सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा और 15 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या व लूट के कई मामले कबूले हैं, जिनमें वह फरार चल रहा था। बिजेंद्र ने गुरुग्राम, दिल्ली व राजस्थान में भी कई वारदात कर रखी हैं।
पहले गोली मारी फिर ली तलाशी
क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र रावल ने बताया कि पिछले साल दीवाली की रात बिजेंद्र ने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर नहरपार चार लोगों पर हमला किया था। इनमें सबसे पहले मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों रिंकू व मनोज पर गोली चलाई थी, जिसमें रिंकू की मौत हो गई थी, जबकि मनोज भाग गया था। गोली मारने के बाद बिजेंद्र और आरिफ ने मृतक की तलाशी ली तो उन्हें कुछ नहंी मिला। इसके बाद उन्होंने स्कार्पियो कार में जा रहे एक एक और युवक पर गोलियां चलाई, मगर खुशकिस्मती से वो बच गया और भाग निकला। इसके बाद नहर किनारे झाड़ियों में शौच करने आए व्यक्ति पर भी गोलियां बरसाई, मगर वह भी बच कर भाग गया। इसके बाद दोनों पदम नगर में पटाखे बजा रहे धनीराम के पास पहुंचे और उस पर फायर किया। धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। धनीराम की भी हत्या के बाद बिजेंद्र ने उसकी तलाशी ली थी, मगर उसके पास से भी कुछ नहंीं मिला था। बिजेंद्र और आरिफ को लूटपाट के लिए शंभू ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरिफ पहले गिरफ्तार हो चुका है, जबकि शंभू फरार चल रहा है।
फौजी गैंग का सदस्य रह चुका है बिजेंद्र
गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र गुरुग्राम में वर्ष 2004 के आसपास सक्रिय रहे बंटी फौजी गैंग का सदस्य था। इस दौरान बिजेंद्र ने लूटपाट, हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी आदि की कई वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें कई मामलों में बिजेंद्र आज भी वांछित है, जबकि कई मामलों में अदालत से भगौड़ा चल रहा है। बंटी के एनकाउंटर के बाद बिजेंद्र मनोज नचौली और कुलभूषण के गैंग में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
पांच हत्याओं में शामिल है बिजेंद्र
मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई नरेंद्र ने बताया कि बिजदें्र ने फरीदाबाद में हत्या की दो वारदातों के अलावा गुरुग्राम में हत्या की तीन, हत्या के प्रयास की दो, राजस्थान के धौलपुर में हत्या के प्रयास की एक वारदात सहित दिल्ली, हरियाणा में लूटपाट, डकैती, चोरी, झपटमारी की डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।